HomeUTTAR PRADESHहवा में दौड़ती ट्रेन में बैठे CM योगी का सफर, यामानाशी से...

हवा में दौड़ती ट्रेन में बैठे CM योगी का सफर, यामानाशी से भी खूबसूरत बताया उत्तर प्रदेश


CM Yogi on Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दूसरे और आखिरी दिन दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेन SC मैग्लेव में रोमांचक सफर किया। यामानाशी मैग्लेव लाइन पर लगभग 100किलोमीटर की टेस्ट राइड के दौरान ट्रेन ने 500से 600किमी प्रति घंटे की रफ्तार छुई। मुख्यमंत्री योगी ने ट्रेन के अंदर मुस्कुराते हुए फोटो शेयर कीं और इसे “भविष्य की परिवहन तकनीक” बताया।


इसी के साथ उन्होंने यामानाशी प्रांत में कहा ‘निवेश के लिए भारत में उत्तर प्रदेश सबसे बेहतरीन जगह है।’ यामानाशी की प्राकृतिक सुंदरता (माउंट फूजी का क्षेत्र) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिकता, विशाल बाजार और निवेश-अनुकूल माहौल यामानाशी से भी ज्यादा आकर्षक है।


हवा में तैरती ट्रेन का अनुभव


SC मैग्लेव (Superconducting Maglev) ट्रेन चुंबकीय बल से पटरियों से ऊपर तैरती है, जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है। 2015में यही लाइन पर इसने 603किमी/घंटा का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। CM योगी ने सफर के दौरान ट्रेन की शांत, सुगम गति और अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स की सराहना की। उन्होंने कहा ‘यह तकनीक भारत में भी हाई-स्पीड रेल को नई ऊंचाई दे सकती है। उत्तर प्रदेश में हम ऐसी आधुनिक परिवहन व्यवस्था लाने के लिए तैयार हैं।’


निवेश के लिए UP बेस्ट डेस्टिनेशन


यामानाशी में प्रेस कॉन्फ्रेंस और उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा ‘उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। यहां 25करोड़ लोगों का बाजार है। लॉ एंड ऑर्डर, इंफ्रास्ट्रक्चर और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमने अभूतपूर्व सुधार किए हैं। जापानी उद्योगपति यहां आकर निवेश करें, यूपी में प्रॉफिट कमाएं और आध्यात्मिक स्थलों का आनंद भी लें।’


ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट दौरा और MoU


CM योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी (P2G सिस्टम) का दौरा किया। उन्होंने वहां की क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी की तारीफ की और कहा कि यूपी भी ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर और स्वच्छ ऊर्जा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यामानाशी गवर्नर कोतारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक में कृषि, ग्रीन एनर्जी और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर ऐतिहासिक समझौता हुआ।


मैग्लेव सफर से पहले CM योगी ने कोमेकुरायामा हाइड्रोजन फैसिलिटी (P2G सिस्टम) का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी देखी। यामानाशी गवर्नर कोतारो नागासाकी के साथ बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी पर ऐतिहासिक MoU साइन हुआ।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read