HomeUTTAR PRADESH‘हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन’, CM सैनी ने अयोध्या के लिए रेल...

‘हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन’, CM सैनी ने अयोध्या के लिए रेल को दिखाई हरी झंडी


HARYANA NEWS: हरियाणा के अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या की रेल को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेशवासियों को इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए इस विशेष तीर्थ ट्रेन को आज रवाना कर रहे हैं। अयोध्या की यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, यह एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है। आज पहली ट्रेन से 7जिलों के 700बुजुर्गों को भेजा जा रहा है, जिनके लिए खानपान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प कि हमारे बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालु धन के भाव में तीर्थ यात्रा से वंचित ना रहे। इससे पहले कैथल, करनाल, अंबाला और जींद से बसें भी अयोध्या के लिए भेजी गई है।


स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना चलाई जा रही हैसीएम


सीएम नायब सैनी ने कहा कि भारतीय सभ्यता की पलक रही मां सिंधु नदी के दर्शन के लिए स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना चलाई जा रही है। कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत 50हजार रुपए प्रति तीर्थ यात्री वार्षिक वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया है। स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को 6हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री वित्तीय सहायता दी जाती है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read