HomeUTTAR PRADESHहरियाणा के बजट में महिलाओं और युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, जानें...

हरियाणा के बजट में महिलाओं और युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, जानें किस सेक्टर को क्या मिला


Haryana Budget 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27के लिए ₹2,23,658.17करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.28प्रतिशत ज्यादा है।


बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। राज्य के एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की स्कीम बनाई गई है। वहीं किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए “हरियाणा एग्री डिस्कॉम” नाम से नई बिजली कंपनी स्थापित करने का ऐलान किया गया है। जिससे कृषि फीडरों और लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।


युवाओं के क्या ऐलान हुआ


इसके अलावा सैनी सरकार ने हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक से ₹2,716करोड़ की सहायता स्वीकृत होने की बात कही है। इस परियोजना के तहत वर्ष 2031तक पीएम 2.5सहित प्रमुख प्रदूषकों में बड़ी कमी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, वॉटर सिक्योर हरियाणा परियोजना के लिए ₹5,715करोड़ तथा हरियाणा एआई मिशन के लिए ₹474करोड़ की स्वीकृति का प्रस्ताव है। एआई मिशन के तहत 1लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और विभागीय सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मॉडल लागू होंगे।


अग्रिवीरों के लिए रिजर्वेशन


वहीं, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन की सेवा दी जाएगी। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।


बस सेवा को लेकर बड़ा ऐलान


हरियाणा रोडवेज धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे तीर्थ स्थलों के लिए 50नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना है। स्टूडेंट्स के लिए यातायात को बेहतर बनाने के लिए 1हजार नई बसें शुरू की जाएगी। अभी 12शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रही हैं, अब यह सेवा बाकी जिला मुख्यालयों में भी शुरू की योजना है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read