HomeUTTAR PRADESH'हमारे पास ब्रह्मोस है....' असदुद्दीन ओवैसी ने फिर से पाकिस्तान को लताड़ा

‘हमारे पास ब्रह्मोस है….’ असदुद्दीन ओवैसी ने फिर से पाकिस्तान को लताड़ा


Asaduddin Owaisi Lashesh Out On Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को दी गई थी। जिसके बाद  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता को बकवास करने से बाज आना चाहिए। ओवैसी ने उन्हें भारत की मिसाइल शक्ति ‘ब्रह्मोस’ की भी चेतावनी दी।


एक प्रेस वार्ता में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पास ब्रह्मोस है। उन्होंने कहा है कि जब शहबाज शरीफ को नौ एयरबेसों पर हमले की खबर मिली, तब वे स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए थे। उन्हें ऐसी बकवास बंद करनी चाहिए। वे देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसी भाषा का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


ओवैसी ने पाक को लताड़ा


ओवैसी ने आगे कहा कि भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। अपने तरीकों को सुधारने के बजाय, वो हमें धमकी दे रहे हैं। ऐसी धमकियां काम आने वाली नहीं है। बस, बहुत हो गया। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया था, जिसमें 26निर्दोष लोग मारे गए थे।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि दुश्मन (भारत) पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता। आपने हमारे पानी को रोकने की धमकी दी थी।


पाकिस्तान ने दी थी धमकी


शहबाज शरीफ ने कहा था कि अगर आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं, तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा। जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत अपने अधिकारों से समझौता नहीं करने वाला है। वहीं, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भी हाल ही में परमाणु धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने कहा था,  “हम एक परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम दुनिया के आधे हिस्से को अपने साथ ले जाएंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read