HomeUTTAR PRADESHसोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, क्या है इसकी वजह?

सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, क्या है इसकी वजह?


Gold-Silver Rates: दिवाली पर सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बाद कीमत बढ़ने के बाद भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की कई वजह बताई जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि शॉर्ट टर्म में इसमें और गिरावट आ सकती है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को एशियाई बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली और हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी 54.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी, दोनों में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई।  

कितना सस्ता हुआ सोना  

MCX पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 132294 रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन आज ये 122300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी गोल्डप की कीमत में रिकॉर्ड हाई से 9000 रुपये की कटौती हुई है। हालांकि, अभी MCX पर सोना 1855 रुपये बढ़कर 123712 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

क्या है चांदी की कीमत?

चांदी 22000 रुपये सस्ती एमसीएक्स पर सिल्वर का रिकॉर्ड हाई प्राइस 170415 रुपये प्रति किलो है। जहां से आज ये 145900 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई लेवल से चांदी 24000 रुपये सस्ती हो चुकी है। अभी एमसीएक्स पर सिल्वर 2642 रुपये बढ़कर 148200 रुपये पर पहुंच गया।

 

क्या है गिरावट की वजह?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोने-चांदी में गिरावट के कई वजह सामने आई है। इसमें सबसे बड़ी वजह कई महीनों के रिकॉर्ड लाभ के बाद मुनाफावसूली है। मुनाफावसूली की लहर के कारण सोना-चांदी का भाव गिर रहा है। इसके अलावा, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई है ये भी एक वजह है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read