HomeUTTAR PRADESHसेवा, विकास और जनसंपर्क का सफर... जानें 10 साल में मोदी का...

सेवा, विकास और जनसंपर्क का सफर… जानें 10 साल में मोदी का जन्मदिन कैसे बना जनता के लिए ‘विकास महोत्सव’!


Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17सितंबर, 2025को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस बार वह मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करेंगे। हर साल की तरह, इस बार भी उनका जन्मदिन सेवा और विकास के नाम रहा। पीएम मोदी महिलाओं और परिवारों के लिए स्वास्थ्य व पोषण आधारित एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत करेंगे।


इसके साथ ही, वे टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए PM MITRA पार्क का शिलान्यास करेंगे, जिसका लक्ष्य भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाना और रोजगार सृजन करना है। 2014में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से, मोदी ने अपने जन्मदिन को देश के लिए समर्पित करते हुए परियोजनाओं के उद्घाटन और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी है।


गुजरात से वाराणसी तक, सेवा का सफर


पिछले एक दशक में पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन को हमेशा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा। 2014में उन्होंने गांधीनगर में मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया और जम्मू-कश्मीर राहत कोष में दान दिया। 2015में 1965युद्ध की स्वर्ण जयंती पर शौर्यांजलि प्रदर्शनी में हिस्सा लिया, तो 2018में वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। 2019में केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा और 2022में कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने जैसे अनूठे आयोजन उनके जन्मदिन को यादगार बनाते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर साल रक्तदान, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के जरिए इसे ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया।


महामारी से लेकर वैक्सीन तक, प्रेरणा का प्रतीक


कोरोना काल में भी पीएम मोदी का जन्मदिन प्रेरणा का स्रोत बना। 2020में 70वें जन्मदिन पर देशभर में 70दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण बांटे गए, जबकि 2021में ढाई करोड़ वैक्सीन डोज का रिकॉर्ड बना। 2024में उन्होंने भुवनेश्वर में PM आवास योजना के तहत 26लाख घरों का उद्घाटन किया और सुभद्रा योजना शुरू की। इस साल भी, PM MITRA पार्क जैसे कदमों के साथ मोदी का जन्मदिन विकास और समर्पण का उत्सव बन रहा है, जो देश को नई दिशा दे रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read