HomeUTTAR PRADESHसीसीएस की इमारत कब बनकर होगी तैयार? पीएम मोदी करेंगे सीसीएस का...

सीसीएस की इमारत कब बनकर होगी तैयार? पीएम मोदी करेंगे सीसीएस का उद्घाटन


Common Central Secretariat: केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि सामान्य केंद्रीय सचिवालय (CCM) की सभी दस इमारतें अगले 22 महीनों के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगी। फिलहाल शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन में जो मंत्रालय स्थित हैं, उन्हें जल्द से जल्द नए स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सीसीएस की पहली इमारत का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम कर्तव्य भवन रखा गया है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।


कब होगा सीसीएस काम पूरा


कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकार के प्रशासन को और अधिक सुव्यवस्थित बनाना है। सीसीएस की ये 10 इमारतें शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बनाई जा रही हैं, जो सरकार की महत्त्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। निर्माणाधीन इमारतें अगले 1 से 2 महीने में तैयार हो जाएंगी, वहीं सीसीएस 10 अप्रैल 2026 तक पूरा होगा।


इमारत नंबर 6 और 7 अक्टूबर 2026 तक बनकर तैयार होंगी। मंत्री खट्टर ने कहा कि फिलहाल जिन मंत्रालयों के कार्यालय शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन में हैं, उन्हें अस्थायी रूप से दो साल के लिए कस्तूरबा गांधी मार्ग, मिंटो रोड और नेताजी पैलेस जैसे नए स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।


उन्होंने यह भी बताया कि उनका मंत्रालय पहले ही कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित नई बिल्डिंग में स्थानांतरित होना शुरू हो गया है। साथ ही ये भी बताया कि इन चार भवनों को गिराने के लिए अगले दो महीनों के भीतर टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद बाकी इमारतों का निर्माण दिसंबर से शुरू होगा।


बेहतर होगा आपसी तालमेल


वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि सभी मंत्रालयों को एक ही स्थान पर लाने से आपसी तालमेल बेहतर होगा। इससे नीतियों को लागू करने की प्रक्रिया तेज होगी और प्रशासनिक कामकाज में भी गति आएगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read