HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, पंजाब के लिए बढ़ाया मदद का...

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, पंजाब के लिए बढ़ाया मदद का हाथ


नई दिल्ली:  इन दिनों पंजाब में बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है। कई गांव पानी में डूब गए है। किसानों की फसले बर्बाद हो गई है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पंजाब के लिए मदद के हाथ बढ़ाया है। साथ ही 5 करोड़ की सहायता देने की घोषणा की है।


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब में इस समय बाढ़ के हालात चल रहे हैं और जिस तरह की परिस्थितियों में वहां के निवासी चल रहे हैं, मैं बहुत संवेदनाएं प्रकट करती हूं। भगवान इस मुसीबत से जल्द ही उन सबको राहत दें। दिल्ली सरकार की ओर से हम पंजाब सीएम राहत कोष में 5 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा करते हैं। इस दुख की घड़ी में दिल्ली उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


1200 यूनिट बिजली अपनी ओर से उपहार देगी- सीएम रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमने यह तय किया है कि जिस तरह से कांवड़ कैंपों में दिल्ली की समितियों को सहायता प्रदान की गई थी, उसी तर्ज पर सभी रामलीला समितियों को भी दिल्ली सरकार 1200 यूनिट बिजली अपनी ओर से उपहार देगी। दिल्ली की सभी रामलीला समितियों और दुर्गा पंडालों के लिए भी यही चीजें लागू रहेंगी। हमने एक समिति का गठन किया है, जो किसी भी प्रकार की कोई समस्या आने पर हमें सूचित करेगी। इस बार दिल्ली की दीवाली बेहतरीन होगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read