spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसिलेंडर ब्लास्ट में गई मासूम की जान, 12 घायल लोग हुए घायल;...

सिलेंडर ब्लास्ट में गई मासूम की जान, 12 घायल लोग हुए घायल; कई घरों में मची तबाही

fok-media-samman-samaroh


Bangalore Cylinder Blast: जहां एक तरफ आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण चारों तरफ मातम छा गया। यहां पर विल्सन गार्डन में सिलेंडर विस्फोट में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए, पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह विस्फोट आबादी वाले इलाके में हुआ, जहां घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। अदुगोडी पुलिस कहना है कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


कई घरों पर दिखा विस्फोट का असर


फायर ब्रिगेड के अनुसार विस्फोट के कारण 8 से 10 घर ढह गए। कई इमारतों की छतों और दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा। विस्फोट इतना तेज था कि इसका असर आसपास के क्षेत्र में दस से ज्यादा इमारतों पर देखने को मिला। फायर ब्रिगेड को सुबह 8:23 बजे आपातकालीन सूचना मिली, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं, स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ ने मलबा हटाने और तलाशी का काम शुरू कर दिया।


महिलाएं और बच्चे हुए घायल


वहीं, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि विस्फोट सिलेंडर लीक होने के कारण हुआ था, हालांकि अन्य संभावित कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (DCP) सारा फातिमा और वरिष्ठ अधिकारियों ने बचाव कार्यों का निरीक्षण करने और चल रहे अभियानों का समन्वय करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आगे की घटनाओं को रोकने के लिए आसपास की इमारतों का निरीक्षण किया जा रहा है।

  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular