HomeUTTAR PRADESHसाढे 3 फीट के लच्छू ने राजनीति में लगाई छलांग, गरुड़ में...

साढे 3 फीट के लच्छू ने राजनीति में लगाई छलांग, गरुड़ में चुने गए पंचायत के सदस्य


Uttarakhand Panchayat elections result: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट आते ही बागेश्वर का क्षेत्र चर्चा में बना हुआ है। यहा पर पंचायत सदस्य के रूप में पहाड़ी डांसर लच्छू भाई ने जीत हासिल की और सबको चौंका दिया है। बता दें कि उनकी हाइट महज 3.5फीट है। इस जीत को हासिल कर लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू ने जनप्रतिनिधि और बीडीसी मेंबर चुनने का रिकॉर्ड बनाया है। लच्छू की जीत पर लोग काफी खुश हैं और सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश में लच्छू के ही चर्चे हो रहे हैं।


गांव के विकास के लिए करेंगे काम


वहीं, अपनी जीत को लेकर लच्छू ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए काम करेंगे और सड़क की समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। लक्ष्मण कुमार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह डांसर के साथ ही अभिनेता की भूमिका में भी नजर आते हैं। लच्छू की हाइट भले ही कम हो, लेकिन बतौर जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने राजनीति में लंबी छलांग लगाई है।


118 मतों से हुए विजय


चुनाव प्रचार के दौरान भी लोगों ने लच्छू को काफी पसंद किया था। लच्छू की जीत के बाद वहां के लोग काफी खुश हैं। बता दें, कि लच्छू क्षेत्र पंचायत जैसर गढ़खेत से चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव प्रचार के दौरान से ही वे चर्च में बने थे। लोग उनसे बड़े गर्मजोशी से मिलते और उनसे उनके अभिनय, डांस की भी फरमाइश करते थे। लच्छू ने किसी को निराश नहीं किया। जनता ने भी उन पर भरोसा किया और अपना जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें चुना।


क्षेत्र पंचायत जैसर से लक्ष्मण उर्फ लच्छू को 348 मत मिले हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी कैलाश राम को 230, पप्पू लाल को 227 और प्रताप राम को 181 मत मिले। लेकिन, इन सभी को पीछे छोड़ लच्छू भाई उर्फ  लक्ष्मण ने 118 मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचा दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read