HomeUTTAR PRADESHसंभल दंगे और पलायन से हिंदू आबादी पर पड़ा कितना असर? जांच...

संभल दंगे और पलायन से हिंदू आबादी पर पड़ा कितना असर? जांच कमेटी की रिपोर्ट ने किए चौंकाने वाले खुलासे


Sambhal Violence Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसक घटनाएं तो आपको याद ही होगी। जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस हिंसा ने हिंदू-मुस्लिम तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया था। वहीं, अब संभल दंगे पर बनी जांच कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार, आजादी के समय यानी साल 1947 में संभल में हिंदू आबादी 45% थी। जो साल 2025 में घटकर 15-20% हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंसक दंगों की वजह से संभल की डेमोग्राफी बदल रही है।


हिंदू आबादी में कमी के कारण


न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, संभल में हिंदू आबादी में उल्लेखनीय कमी के पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं। आजादी के समय संभल नगर पालिका क्षेत्र में हिंदू आबादी लगभग 45% थी, जबकि मुस्लिम आबादी 55% थी। वर्तमान में, यह अनुपात बदलकर लगभग 85% मुस्लिम और 15-20% हिंदू हो गया है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि संभल में साल 1947, 1948, 1953, 1958, 1962, 1976, 1978, 1980, 1990, 1992, 1995, 2001 और 2019 सहित कुल 15 बड़े दंगे हुए। इन दंगों के दौरान हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया।


आयोग ने संकेत दिया है कि कुछ राजनीतिक दलों की तुष्टिकरण नीतियों ने सामाजिक तनाव को बढ़ावा दिया। इन नीतियों ने कुछ समुदायों को प्राथमिकता दी, जिससे हिंदू समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ी और पलायन को बढ़ावा मिला। इसके अलावा संभल में हिंदू समुदाय के कई सदस्यों ने आर्थिक अवसरों की कमी और सामाजिक तनाव के कारण अन्य शहरों या राज्यों की ओर रुख किया। पलायन के ये मामले विशेष रूप से उन परिवारों में देखे गए जो दंगों के बाद अपनी संपत्ति और आजीविका खो चुके थे।


24 नवंबर 2024 संभल की हिंसा


मालूम हो कि 24 नवंबर 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी। यह सर्वेक्षण एक अदालती आदेश के तहत हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद का निर्माण मुगल काल में एक ध्वस्त हिंदू मंदिर के स्थान पर किया गया था। सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read