spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशराब पार्टी में मामूली विवाद में चली गोलियां, एक व्यक्ति की हुई...

शराब पार्टी में मामूली विवाद में चली गोलियां, एक व्यक्ति की हुई मौत; सभी आरोपी फरार

fok-media-samman-samaroh


Amroha Crimeउत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा से है जहां थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव रायपुर उकसी के बाहर कृषि फार्म में चल रही शराब पार्टी में मामूली विवाद को लेकर अज्ञात हमलावरों ने गांव रायपुर उकसी निवासी अशोक उर्फ भूरा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्याकांड से मौके पर अफरा तफरी मच गई और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर एएसपी अखिलेश भदौरिया भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे, मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


यह घटना थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव रायपुर के पास की है। यहां गांव के बाहर कांठ बायपास रोड पर भारत मशीनरी स्टोर के नाम से कृषि फार्म है। यहां रविवार को दिवाली के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में शराब भी चल रही थी। शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद के बाद गांव के ही अशोक उर्फ भूरा नामक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है घटनास्थल पर दो राउंड फायरिंग की गई थी। हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गयी। गोलीकांड से इलाके में दहशत फैल गयी। वही अशोक उर्फ भूरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। परिजन मौके पर पहुंच गए।


वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल


घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ सहित पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अशोक उर्फ भूरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि हत्या के कारणों की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular