HomeUTTAR PRADESHशरद यादव के बेटे शांतनु ने लगाया लालू-तेजस्वी पर गंभीर आरोप, बोले-...

शरद यादव के बेटे शांतनु ने लगाया लालू-तेजस्वी पर गंभीर आरोप, बोले- झाल बजाने नहीं आए


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग के लिए पहले चरण का नामांकन का समय समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद जारी है। इसी विवाद के बीच तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल में अपनी पार्टी का विलय करने वाले पूर्व कद्दावर नेता शरद यादव के बेटे ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।


शांतनु ने लगाया आरोप


पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने आरजेडी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। शांतनु ने कहा कि उनके पिता ने जननायक जनता दल का राजद में विलय कर दिया था, लेकिन अब वादे के बाद भी टिकट किसी और को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में झाल बजाने नहीं आए हैं, पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं।


जननायक जनता दल के संस्थापक और वरिष्ठ दिवंगत नेता शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने खुलकर पार्टी नेतृत्व पर हमला किया। शांतनु ने कहा कि उनके पिता ने राजद में अपनी पार्टी का विलय इस भरोसे पर किया था कि उन्हें मधेपुरा लोकसभा सीट से मौका दिया जाएगा, लेकिन वादे के बाद भी टिकट नहीं दिया गया।


टिकट न मिलने से नाराज हैं शांतनु


शांतनु ने आगे कहा कि मेरे पिता ने आरजेडी में अपनी पार्टी मर्ज की थी। उस समय वादा किया गया था कि मुझे मधेपुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। लेकिन बाद में लालू और तेजस्वी ने कहा कि आप विधानसभा चुनाव लड़िए। हमने उन्हें अभिभावक मानते हुए सहमति दे दी। अब आखिरी वक्त में टिकट किसी और को दे दिया गया। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read