HomeUTTAR PRADESHरेवाड़ी में केमिकल से भरे कैंटर की चपेट में आई कार, जिंदा...

रेवाड़ी में केमिकल से भरे कैंटर की चपेट में आई कार, जिंदा जले 2 शख्स, दो की हालत गंभीर


Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक केमिकल से भरा एक कैंटर डिवाइडर से टकरा सड़क पर गिर गया। जिसकी चपेट में एक कार आ गई और उसमें आग लग गई। जिसकी वजह से कार में सवार दो व्यक्ति जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  


जानकारी के अनुसार, कार में सवार होकर चारों शख्स जयपुर की तरफ जा रहे थे। तभी रेवाड़ी में केमिकल से भरे कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और जाकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसकी वजह से कैंटर में आग लग गई। कैंटर ने पीछे से आ रही कार को भी अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में कार सवार दो शख्स जिंदा जल गए, जबकि दो बुरी तरह झुलस गए। इनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। हादसे के बाद से कैंटर चालक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली जयपुर हाईवे पर थाने से 100 मीटर पहले पुल के पास यह केमिकल से भरा कैंटर पलट गया। जो जयपुर की तरफ जा रहा था। इसी तरफ दिल्ली की तरफ से गाड़ी राजस्थान की तरफ जा रही थी। इस कार में सवार चार शख्स आग की चपेट में आ गए। हादसे में दो शख्स जिंदा जल गए और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मामले की जांच जारी है परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read