spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरेखा गुप्ता सरकार की नई पहल, 'दिल्ली मित्र' ऐप से आसान होगा...

रेखा गुप्ता सरकार की नई पहल, ‘दिल्ली मित्र’ ऐप से आसान होगा शिकायत दर्ज करना; जानें इसकी खासियत

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने नागरिकों की सुविधा और शिकायत निवारण प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ‘दिल्ली मित्र’ ऐप को मंजूरी दी है। यह ऐप दिल्लीवासियों को उनकी समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा। जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और नागरिकों को त्वरित समाधान मिल सकेगा। इस पहल को दिल्ली सरकार के डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


‘दिल्ली मित्र’ ऐप की शुरुआत


दरअसल, 07जुलाई को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार जल्द ही एक ऐसा ऐप लॉन्च करेगी, जो नागरिकों की शिकायतों को सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचाने में मदद करेगा। इस ऐप का विचार आम नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए एक प्रस्ताव पत्र से प्रेरित था, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद मंगलवार 19अगस्त को दिल्ली कैबिनेट ने इस ऐप को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी, जिसके बाद इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है।


‘दिल्ली मित्र’ ऐप की विशेषताएं‘


बता दें, दिल्ली मित्र’ ऐप का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को एक ऐसा डिजिटल मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज कर सकें और उनकी प्रगति को ट्रैक कर सकें। जानकारी के अनुसार, दिल्लीवासी अब सड़क, बिजली, पानी, सफाई, या पुलिस से संबंधित समस्याओं को सीधे ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज करने के बाद, उपयोगकर्ता को एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जाएगा। जिसके जरिए वे अपनी शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।


इसके अलावा उपयोगकर्ता अपनी शिकायत के लिए संबंधित दिल्ली सरकार के विभाग, जैसे राजस्व विभाग, दिल्ली पुलिस, या लोक शिकायत आयोग, का चयन कर सकेंगे। इस ऐप के जरिए शिकायतों का निपटारा पारदर्शी तरीके से होगा और उपयोगकर्ताओं को उनके द्वारा दर्ज की गई शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular