HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर BJP का तीखा जवाब, कहा

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर BJP का तीखा जवाब, कहा


BJP On Rahul Gandhi Statement: शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ में लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों और महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली हुई, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को फायदा पहुंचा। वहीं, अब इन आरोपों पर बीजेपी ने तीखा पलटवार करते हुए इसे “तैयारी करके बोला गया बड़ा झूठ” करार दिया।


बीजेपी का पलटवार


बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी हताशा और हार का बहाना बताया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला।’ उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में 9,30,61,760 वोटर थे, जबकि विधानसभा चुनाव में यह संख्या 9,71,41,289 थी, जो सामान्य वृद्धि दर्शाती है।


इसके अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ‘राहुल गांधी बार-बार चुनाव आयोग, सेना और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर हमला करते हैं। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है।’


रैली में क्या बोले राहुल गांधी?


राहुल गांधी ने दावा किया कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोटों की चोरी हुई। जिसमें 11,965 डुप्लीकेट वोटर और 40,009 फर्जी या अवैध पते शामिल थे। राहुल ने इसे सुनियोजित धांधली का हिस्सा बताते हुए चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत होने का आरोप लगाया।


राहुल गांधी कहते है ‘चुनाव आयोग मुझसे एफिडेविट मांगता है, लेकिन मैंने संसद में संविधान पर हाथ रखकर शपथ ली है। मेरा बयान ही मेरी शपथ है।’ उन्होंने पारदर्शिता की कमी बताते हुए कहा कि आज जब हिंदुस्तान की जनता हमारे डेटा को लेकर आयोग से सवाल पूछ रहा है तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी। ऐसा नहीं करने पर उनकी पोल खुल जाएगी। इसी के साथ राहुल गांधी ने बार-बार चुनाव आयोग से मशीन-रीडेबल (इलेक्ट्रॉनिक) वोटर लिस्ट प्रदान करने की मांग की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read