HomeUTTAR PRADESHराहुल के दौरे के दौरान BJP नेताओं की झड़प! रायबरेली पुलिस पर...

राहुल के दौरे के दौरान BJP नेताओं की झड़प! रायबरेली पुलिस पर फूटा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का गुस्सा, हाईकमान को भेजा पत्र


UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया रायबरेली दौरे के दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की और उनकी पिटाई की। मंत्री के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे के लिए पुलिस ने सड़कों को 70किलोमीटर तक डायवर्ट किया, जिससे स्थानीय दुकानदारों और ठेले वालों को भारी परेशानी हुई। सिंह ने पुलिस पर राहुल गांधी की खातिरदारी में लिप्त होने का भी इल्जाम लगाया, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।


बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प


राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठ गए, जिससे काफिला कुछ देर के लिए रुका रहा। प्रदर्शनकारी पीएम मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। इस बीच, पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कथित तौर पर बल प्रयोग किया, जिसे लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और पुलिस की कार्रवाई को अनुचित ठहराया।


मंत्री की कार्रवाई की मांग, सियासत में हलचल


मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने पत्र में पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और अपमान अस्वीकार्य है। इस पत्र के बाद रायबरेली पुलिस और जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। मामला अब सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन चुका है, और बीजेपी-कांग्रेस के बीच तनातनी तेज होने की संभावना है। राहुल गांधी के दौरे ने जहां एक ओर विकास कार्यों पर चर्चा को बढ़ावा दिया, वहीं बीजेपी के विरोध ने इसे सियासी रंग दे दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read