HomeUTTAR PRADESHराव इंद्रजीत बने नाना, बेटी आरती राव सरोगेसी से बनी सिंगल मदर;...

राव इंद्रजीत बने नाना, बेटी आरती राव सरोगेसी से बनी सिंगल मदर; जानें क्या रखा नाम


Haryana Politics: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के परिवार में खुशी की लहर दौर गई, जब उन्हें उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला मिला। उनकी बेटी और हरियाणा सरकार में मंत्री आरती राव मां बन गई हैं। आरती मां बनने का सुख सेरोगेसी के माध्यम से मिला है। उन्होंने आपने बेटे का नाम जयवीर रखा है, जो अब 3 महीने का हो चुका है। मंत्री आरती राव तीन महीने पहले सेरोगेसी से मां बनी थीं।


जयवीर के रूप में राव इंद्रजीत अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला वारिस मिल गया है। आरती राव की पहचान सिर्फ इतनी नहीं कि वह राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं बल्कि वह महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। वर्तमान में वह हरियाणा में स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री हैं।


विरासत को आगे बढ़ाएगा जयवीर


आरती राव कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यन से सेरोगेसी से सिंगल मदर बनी। बता दें कि उन्होंने हिम्मत सिंह नाम के एक बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। फिलहाल तो आरती अपने पिता राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ा रही हैं। अब उनका बेटा भी इस दुनिया में आ चुका है। वहीं अब ये कहा जा रहा है कि वह भी भविष्य में अपने नाना और अपनी मां की राजनीतिक विरासत को संभालने का काम करेगा।


हरियाणा में राव इंद्रजीत का चलता है सिक्का


राव इंद्रजीत सिंह राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। वह केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। इस हिसाब से आरती राव हरियाणा के पूर्व सीएम की पोती हैं। हरियाणा के अहीरवाल में राव परिवार की राजनीति का सिक्का आज भी चलता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read