HomeUTTAR PRADESHरायपुर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 'न्यूड पार्टी' मामले में 5...

रायपुर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ‘न्यूड पार्टी’ मामले में 5 संदिग्ध की गिरफ्तारी


Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘न्यूड पार्टी’ के विवादास्पद पोस्टर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस पोस्टर में लड़के-लड़कियों को शराब लेकर आने और अश्लील गतिविधियों में हिस्सा लेने का खुला न्योता दिया गया था, जिससे नैतिकता और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ में जुटी हुई है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें रायपुर के Hyper Club में ‘न्यूड पार्टी’ का आयोजन होने का दावा किया गया था। पोस्टर में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए थे कि प्रतिभागी अपनी शराब खुद लेकर आएं। साथ ही, ‘फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन’ के नाम पर न्यूडिटी को बढ़ावा दिया जा रहा था। जिसके बाद इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।


पुलिस के अनुसार, यह पार्टी किसी बड़े क्लब ऑपरेटर के जरिए आयोजित की जा रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पार्टी की जानकारी लीक होने से मामला और ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 5 युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, उनकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वह रायपुर के ही निवासी हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह के आयोजनों को प्रमोट करने में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस पार्टी में युवा अश्लील वीडियो और फोटो शेयरिंग के जरिए एक-दूसरे को इनवाइट करते थे।


पुलिस ने विशेष टीमों का किया गठन


दूसरी तरफ, क्राइम ब्रांच के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस पार्टी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था, जिसमें क्लब मालिक या इवेंट ऑर्गेनाइजर शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख क्लबों, होटलों और रेस्टोरेंट्स पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। विशेष टीमों का गठन किया गया है जो सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स की निगरानी करेंगी। फिलहाल, मामला आईपीसी की विभिन्न धाराओं (जैसे 292- अश्लील सामग्री प्रसारण और 120B- आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read