Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब श्रेणी’में दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)के अनुसार इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI 353 दर्ज़ किया गया। दिल्ली की हवा में जहरीले कणों की मात्रा लगातार तेजी बढ़ती जा रही है। पूरी राजधानी दिल्ली का एक्यूआई सुबह 6 बजे 332 (बेहद खराब) श्रेणी में रहा।


