HomeUTTAR PRADESHरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अगर सबूतों...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अगर सबूतों का एटम बम है तो तुरंत…


Rajnath Singh Lashesh Out On Rahul Gandhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर पलटवार किया। हाल ही में राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि उनके पास चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में हेराफेरी और वोट चोरी के सबूत मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने इसे परमाणु बम भी कहा। वहीं, राहुल गांधी के इस बयान का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ इतना बड़ा सबूत है, तो उन्हें परमाणु परीक्षण करना चाहिए।


राहुल ने इन राज्यों में चुनावी धोखाधड़ी का दावा किया।


साथ ही मंत्री राजनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि सच्चाई तो ये है कि उनके पास कोई सबूत नहीं है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और लोकसभा के चुनावों को लेकर मतदाता सूची में अनियमितताओं और वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने खास करके कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर चुनावी धोखाधड़ी का दावा किया और कहा कि कांग्रेस ने इसकी जांच की है और इस बात का सबूत भी उनके पास मौजूद है।


बेंगलुरु में होगा विरोध प्रदर्शन


इसके साथ ही बिहार में विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया गया। कहा गया कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वोटों की चोरी की थी। वहीं, राहुल गांधी ने इसे लेकर अगस्त में बेंगलुरु में एक विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। जहां पर उसने सभी के सामने सबूतों को चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है।


चुनाव आयोग ने मांगा था जवाब


वहीं, चुनाव आयोग ने राहुल के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके ये आरोप निराधार और गैर-जिम्मेदाराना हैं। आयोग ने इसके लिए राहुल गांधी से 12 जून 2025 को पत्र और ईमेल भेजकर जवाब मांगा, लेकिन उन्होंने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके साथ ही आयोग ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में 2024 की मतदाता सूची को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया ने राहुल के बयान का सपोर्ट करते हुए कहा कि उनके पास 60,000 से ज्यादा वोटों में गड़बड़ी के दस्तावेज मौजूद हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read