HomeUTTAR PRADESHयोगी कैबिनेट ने किसानों को दी राहत, गेहूं MSP में किया इजाफा;...

योगी कैबिनेट ने किसानों को दी राहत, गेहूं MSP में किया इजाफा; इस दिन से शुरू होगी खरीद


Wheat MSP Increase: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। CM योगी आदित्यनाथ सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27के लिए गेहूं की खरीद नीति को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अनुसार गेहूं का MSP पिछले साल से ₹160बढ़ाकर ₹2,585प्रति क्विंटल कर दिया गया है। राज्य कैबिनेट ने इस नीति को स्वीकृति प्रदान की, जिससे लाखों किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा।


MSP में कितनी हुई बढ़ोतरी?


केंद्र की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने अक्टूबर 2025में रबी फसलों के लिए MSP में वृद्धि की घोषणा की थी, जिसमें गेहूं का MSP ₹2,425से बढ़ाकर ₹2,585प्रति क्विंटल तय किया गया। यह 6.59%की बढ़ोतरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने योगी कैबिनेट की बैठक में इस MSP को अपनाते हुए राज्य स्तर पर खरीद नीति को अंतिम रूप दिया। यह फैसला किसानों की उत्पादन लागत को कवर करने और उन्हें लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।


कब से शुरु होगी खरीद?


बता दें, 30मार्च 2026से गेहूं की MSP पर खरीद शुरू होगी, जो 15जून 2026तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश भर में लगभग 5,494क्रय केंद्र खोले गए हैं, जहां किसान अपनी उपज बेच सकेंगे। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 10लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। तो वहीं, किसानों को गेहूं बेचने के 48घंटे के भीतर PFMS के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


निर्देश के अनुसार, किसान समय रहते ऑनलाइन या स्थानीय क्रय केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके अलावा गेहूं की गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही खरीद होगी, इसलिए साफ-सुथरा और सूखा गेहूं लाएं। गेहूं की ज्यादा मात्रा होने पर किसानों के घर से ही उठान की व्यवस्था संभव है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read