spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयासीन मलिक ने हलफनामे में किया बड़ा दावा, कहा- मनमोहन सिंह ने...

यासीन मलिक ने हलफनामे में किया बड़ा दावा, कहा- मनमोहन सिंह ने मुझे इस बात के लिए धन्यवाद दिया

fok-media-samman-samaroh


Terror Funding Case: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) आतंकवादी यासीन मलिक ने बड़ा दावा किया है। यासीन मलिक ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2006 में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा (LIT) के संस्थापक और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से मुलाकात के बाद व्यक्तिगत रूप से उसे धन्यवाद दिया था। फिलहाल, यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 25 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज लफनामे में मलिक ने दावा किया कि 2006 में हुई ये मुलाकात उसकी स्वतंत्र पहल नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान के साथ गुप्त शांति प्रक्रिया के तहत सीनियर भारतीय खुफिया अधिकारियों के गुजारिश पर हुई थी।


खुफिया ब्यूरो की रही थी भूमिका


यासीन मलिक के बयान के अनुसार, 2005 में कश्मीर में आए भूकंप के बाद उसकी पाकिस्तान यात्रा से पहले, खुफिया ब्यूरो के तत्कालीन विशेष निदेशक वी.के. जोशी ने दिल्ली में उससे मुलाकात की थी। वी.के. जोशी ने कथित तौर पर मलिक से गुजारिश किया था कि इस मौके का उपयोग न केवल पाकिस्तानी राजनीतिक नेतृत्व के साथ, बल्कि सईद सहित आतंकवादी हस्तियों के साथ भी बातचीत करके तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के शांति प्रयासों का समर्थन करें।


आतंकवादी नेताओं से बातचीत का दावा


मलिक ने दावा किया है कि मुझे साफ तौर से बताया गया था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक सार्थक नहीं हो सकती, जब तक कि आतंकवादी नेताओं को भी बातचीत में शामिल न किया जाए। उसने कहा कि गुजारिश पर अमल करते हुए मैंने पाकिस्तान में एक समारोह में सईद और यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के अन्य नेताओं से मिलने की सहमति जताई थी।


अमित मालवीय ने किया पोस्ट


वहीं, बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में यासीन मलिक के द्वारा दर्ज किया गया एफिडेविट भी शामिल किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि टेरर-फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकवादी यासीन मलिक ने चौंकाने वाला दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने ये भी लिखा कि  यासीन मलिक एक दुर्दांत आतंकवादी है, जो वर्दीधारी तीन वायु सेना कर्मियों की गोली मारकर हत्या करने का दोषी है। यह राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बराबर है और उसे कानून की पूरी ताकत के अधीन किया जाना चाहिए। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular