spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमौसम विभाग ने किया बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा...

मौसम विभाग ने किया बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा इन राज्यों का वेदर

fok-media-samman-samaroh


Weather News: भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों में लैंडस्लाइड और बादल फटने का डर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।


दिल्ली और हरियाणा में बारिश का अनुमान


दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 2 बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा के रेवाड़ी, मानेसर, नूंह और झज्जर में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बताई गई है। 


उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम


उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल में भी भारी बारिश की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 


बिहार और यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट


बिहार में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार और सोमवार को बिहार के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर और बहराइच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular