MP News: इंदौर नगर निगम (IMC) ने मुस्लिम बहुल चंदन नगर इलाके में सड़कों के बदले हुए नाम वाले साइनबोर्ड लगाने के आरोप में सख्त कार्रवाई की है। नगर आयुक्त शिवम वर्मा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर जांच के बाद यातायात विभाग के एक प्रभारी कार्यकारी अभियंता और एक सब-इंजीनियर को निलंबित कर दिया, जबकि एक अन्य सब-इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके साथ ही विभाग के प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त को भी हटा दिया गया। यह कार्रवाई पूर्व बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की शिकायत के बाद हुई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि चंदन नगर में सड़कों के नाम धार्मिक आधार पर बदले गए और साइनबोर्ड लगाए गए।









