HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,...

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, यात्री सुविधा केंद्र व ब्रिज यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाएगा: सीएम रेखा गुप्ता


नई दिल्ली:  त्यौहारों के सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रेल अधिकारियों से स्टेशन पर संभावित यात्रियों की संख्या और उनके प्रबंधन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर सुरक्षा समेत अन्य उपायों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद भी किया, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने स्टेशन पर बने यात्री सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण दौरे में सांसद मनोज तिवारी भी थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि किसी भी यात्री की यात्रा में कोई बाधा न आए। यह एक ऐसी सरकार है जो हर समय, 24×7जनता की सेवा में खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर के यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गई है, ताकि सभी नागरिक अपने परिवारों के साथ त्योहार खुशहाल तरीके से मना सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की “जनसुविधा, जनसुरक्षा और जनसंस्कृति” के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा के लिए बने यात्री सुविधा केंद्र प्रधानमंत्री की पहल का परिणाम है, जिसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस शुभ अवसर पर दिल्लीवासियों के लिए तैयार किया गया यह आधुनिक सुविधा केंद्र मात्र तीन महीने में तैयार किया गया है। यह केंद्र एक ही छत के नीचे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को ठहरने, टिकट प्राप्त करने, विश्राम करने और आवश्यक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। सुविधा केंद्र में स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, तथा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।


अधिकारियों के दिए निर्देश


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नया फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया है ताकि आवागमन के रास्ते अलग-अलग रहें और भीड़ प्रबंधन प्रभावी तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर सुलभ कराई गई सुविधाएं केवल आधारभूत सुविधा नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए लाखों यात्री दिल्ली से अपने शहरों, घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली जाए, ताकि आगामी दिनों में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों और देशवासियों को दीपवाली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए। सरकार हर नागरिक के सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर कार्यरत है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read