HomeUTTAR PRADESHमुंबई से अहमदाबाद का सफर अब 2 घंटे में होगा पूरा, जानें...

मुंबई से अहमदाबाद का सफर अब 2 घंटे में होगा पूरा, जानें कब होगी Bullet Train की शुरुआत


Bullet Train Update: भारत में पहली बुलेट ट्रेन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इसका अपडेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को गुजरात के भावनगर में दिया। उन्होंने बताया कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी अब सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस बुलेट ट्रेन की कुल लंबाई 508 किलोमीटर होगी। यह ट्रेन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से शुरू होकर गुजरात के सूरत, वापी, वडोदरा, आणंद, और अहमदाबाद तक जाएगी। साथ ही इसकी स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।


कब होगी बुलेट ट्रेन की शुरुआत?


अश्विनी वैष्णव ने रविवार को गुजरात के भावनगर टर्मिनस से अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुलेट ट्रेन की शुरुआत को लेकर टाइमलाइन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत जल्दी चालू होने वाली है और इसे लेकर तेजी के साथ काम चल रहा है।


रेलवे का हो रहा विस्तार


इसके साथ ही रेल मंत्री ने दावा किया कि पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने 34,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई है। अब भारत में हर रोज लगभग 12 किलोमीटर नई पटरी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में 1,300 रेलवे स्टेशनों को नए तरीके से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि विकसित देशों में जब स्टेशन बनते हैं, तो ट्रेनों को बंद किया जाता है, लेकिन भारत में भीड़भाड़ को देखते हुए बिना ट्रेनों को रोके काम किया जा रहा है।


रेल मंत्री ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कई आधुनिक ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेनों में वंदे भारत जैसी सुविधाएं हैं, लेकिन किराया कम है। अब तक 8 अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत हो चुकी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read