HomeUTTAR PRADESHमहागठबंधन करेगी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी बन सकते है सीएम का चेहरा

महागठबंधन करेगी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी बन सकते है सीएम का चेहरा


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच उथल-पुथल जारी है। वहीं, महागठबंधन में सीटों को लेकर मतभेद जल्द ही सुलझ सकता है। पटना में गुरुवार, 23 अक्टूबर को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें गठबंधन में ऑल इज वेल और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा जा रहा है। राहुल गांधी तेजस्वी के साथ संयुक्त सभा कर राज्य में चुनाव प्रचार की शुरुआत भी कर सकते हैं।


तेजस्वी बन सकते हैं सीएम फेस


कहा ये भी जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाया जा सकता है। हालांकि, तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने को लेकर कांग्रेस की तरफ से ये कहा जा रहा है कि ये हमारी प्राथमिकता नहीं है,  लेकिन आरजेडी ने शर्त रखी तो हमें ऐतराज भी नहीं है, क्यों कि बिहार में RJD सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है।


तेजस्वी के सीएम फेस को लेकर बन रही दो राय


बता दें कि तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने को लेकर पार्टी में दो राय दिखाई दे रही है। प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पप्पू यादव जैसे नेता को सीएम का चेहरा घोषित करने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह स्पष्ट तौर पर तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read