HomeUTTAR PRADESHभीड़ की आड़ में एक करोड़ का कलश ले उड़ा पुजारी, लाल...

भीड़ की आड़ में एक करोड़ का कलश ले उड़ा पुजारी, लाल किले में हुई चोरी ने देश की सुरक्षा पर उठाए कई सवाल


Red Fort Theft: भारत की ऐतिहासिक धरोहर दिल्ली के लाल किले पर अब चोरों की नजर पड़ चुकी है। दरअसल, लाल किले के परिसर में जैन समुदाय के एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत का सोने और रत्नों से जड़ा एक कीमती कलश चोरी हो गया। इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो आइए, इस चोरी की इनसाइड स्टोरी और ताजा जानकारी पर नजर डालते हैं।


कहां-कैसे हुई चोरी?


बता दें, 15अगस्त से लाल किले के परिसर में स्थित 15अगस्त पार्क में जैन समुदाय का एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था, जो 9सितंबर तक जारी रहने वाला है। इस आयोजन में दिल्ली के कारोबारी सुधीर जैन हर दिन पूजा के लिए एक विशेष कलश लाते थे। मंगलवार को आयोजन के दौरान, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल होने पहुंचे, तो स्वागत-सत्कार और भीड़-भाड़ के बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाया।


कुछ संदिग्ध लोग भीड़ का फायदा उठाते हुए लोगों के बीच शामिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने अनुष्ठान में स्थापित किया गया सोने का कलश चुरा लिया। जानकारी के अनुसार, यह कलश 760ग्राम शुद्ध सोने से बना था, जिसमें 150ग्राम हीरे, माणिक, और पन्ने जड़े हुए थे। इसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।


पुजारी के वेश में था चोर


इस घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद अनुष्ठान में शामिल लोगों की तलाशी ली गई। पुलिस के CCTV फुटेज की भी जांच की। जिससे पता चला कि चोर ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, CCTV फुटेज में एक संदिग्ध आदमी दिखा, जो पुजारी के वेश में मंडप की तरफ आया था। उस आदमी ने पहले आयोजकों और श्रद्धालुओं का भरोसा जीता और फिर भीड़ का हिस्सा बनकर कलश चुरा ले गया। मालूम हो कि लाल किला एक हाई-सिक्योरिटी जोन है, जहां CRPF के जवान और CCTV कैमरे हर समय तैनात रहते हैं। इसके बावजूद, इतनी बड़ी चोरी का हो जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है।


आरोपी की पहचान


इस घटना ने अनुष्ठान के आयोजकों और स्थानीय समुदाय में नाराजगी पैदा कर दी है। वहीं,  पुलिस ने दंड संहिता, 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस अनुष्ठान में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि कलश चोरी करने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि चोर जल्द पकड़ा जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read