HomeUTTAR PRADESH'भारत-पाकिस्तान की इन गीदड़ भभकियों में आना वाला नहीं है’ पड़ोसी देश...

‘भारत-पाकिस्तान की इन गीदड़ भभकियों में आना वाला नहीं है’ पड़ोसी देश पर जमकर बरसे अनिल विज


चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस द्वारा जिला में अध्यक्षों की सूची जारी होने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को अपने ही अंदाज में निशाने पर लिया है। अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रजातांत्रिक पार्टी में ऊपर से नाम आ रहे है जबकि बाकी पार्टियों में नीचे से ऊपर जाते हैं।


विज ने कहा यह अब तक बिना संगठन के चल रही थी। यह ऐसे चल रहा है जैसे घी की एजेंसी बांटी जा रही हो पहले राष्ट्रीय स्तर पर एजेंसी दी जाती है फिर राज्य स्तर पर अब यह जिला स्तर पर बन गए हैं फिर स्थानीय स्तर पर बनाएंगे।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सिंधु जल समझौता के हिस्से का पानी रोकने पर भारत को धमकी दी है और सबक सिखाने की बात कही है। जिस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कहा भारत पाकिस्तान की इन गीदड़ भभकियों में आना वाला नहीं है।


हमने ऑपरेशन सिंदूर से इनके दांत खट्टे किये है- अनिल विज


अनिल विज ने कहा कि यह अपनी जनता को शांत रखने और अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिए ऐसे ब्यान देते हैं। विज ने कहा पाकिस्तान बहुत से मुद्दों से गुजर रहा है वहां खाने पीने की कमी है महंगाई है इससे ध्यान भटकाने के लिए यह सब चल रहा है। हमने ऑपरेशन सिंदूर से इनके दांत खट्टे किये है इनको होश नही आई क्या।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read