HomeUTTAR PRADESHभारत का मोस्ट वांटेड हथियार सप्लायर 'सलीम पिस्टल' नेपाल से गिरफ्तार, ISI...

भारत का मोस्ट वांटेड हथियार सप्लायर ‘सलीम पिस्टल’ नेपाल से गिरफ्तार, ISI और डी कंपनी से संबंध


Salim Pistol Arrest News: ‘सलीम पिस्टल’ के नाम से मशहूर देश का कुख्यात अवैध हथियार तस्कर शेख सलीम नेपाल में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सलीम पिस्टल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से संबंध होने के गंभीर आरोप हैं।


नेपाल में गिरफ्तारी का ऑपरेशन


दरअसल, हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि सलीम पिस्तौल नेपाल में छिपा हुआ है। इसके आधार पर एक क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें भारतीय और नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सलीम को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सहयोगियों और ISI-D कंपनी से संबंधों की गहराई से जांच कर रही है।


कौन हैं सलीम पिस्टल?


बता दें, शेख सलीम उर्फ सलीम पिस्टल दिल्ली के जाफराबाद इलाके का रहने वाला है। 1972 में जन्मा सलीम आर्थिक तंगी के कारण आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ अपराध की दुनिया में कदम रखा। ये अपराध पहले छोटी-मोटी चोरियों तक ही सीमित था। लेकिन धीरे-धीरे सलीम हथियारबंद डकैती और अवैध हथियार तस्करी जैसे संगीन अपराधों में शामिल हो गया।


साल 2000 में पहली बार मामूली चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद 2011 में उसने जाफराबाद में 20 लाख रुपये की सशस्त्र डकैती को अंजाम दिया। जिसके बाद 2018 में दिल्ली पुलिस ने उसे 26 विदेशी पिस्तौल और 800 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह विदेश भाग गया और नेपाल में छिपकर अपने नेटवर्क को संचालित करता रहा।


ISI और D कंपनी से कनेक्शन


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सलीम पिस्टल पिछले कई सालों से पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार मंगवाकर भारत में आपराधिक गिरोहों को सप्लाई कर रहा था। उसने विशेष रूप से तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल की तस्करी शुरू की, जो अपनी हल्की बनावट, 15 गोलियों की मैगजीन और स्मूथ फायरिंग के कारण गैंगस्टरों की पसंद बन गई।


सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो सलीम का नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई, हाशिम बाबा और छेनू गैंग जैसे कुख्यात अपराधिक समूहों तक फैला हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि सलीम के ISI और D कंपनी से सीधे संपर्क थे और वह पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए नेपाल और अन्य सीमावर्ती इलाकों का उपयोग करता था।


सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से संबंध


जानकारी के अनुसार, सलीम पिस्तौल का नाम पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और मुंबई के बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी सामने आया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सलीम ने इन हत्याकांडों में इस्तेमाल हुए हथियारों की सप्लाई में अहम भूमिका निभाई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read