HomeUTTAR PRADESHभारत और पाकिस्तान मैच से पहले भड़कीं शुभम द्विवेदी की पत्नी, बोलीं-...

भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भड़कीं शुभम द्विवेदी की पत्नी, बोलीं- BCCI से कोई उम्मीद नहीं


Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर देश भर में लोगों का विरोध देखने को मिल रहा है। पहलगाम हमले में मारे गए कई पीड़ित परिवारों का दर्द भी सामने आ रहा है। दोनों देशों के बीच दुबई में रविवार, 14 सितंबर को रात 8 बजे मुकाबला होना है। इसी मैच को लेकर पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति शुभम द्विवेदी को खो चुकीं ऐशान्या द्विवेदी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मैच के बाद पाकिस्तान के पास फिर पैसा होगा। वह फिर से मजबूती से खड़ा होगा और जो जगहें ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुई थीं, वो उन्हें फिर से बनाया जाएगा।


ऐशान्या ने लोगों से की अपील


ऐशान्या मैच होने पर नाराजगी भरे लहजे में कहा कि सबसे बड़ी चीज यह होगी कि ये तमाचा होगा, उन 26 लोगों की फैम‍िली पर, जो पाकिस्तान देगा।  इसके बाद फिर आतंकवाद को बढ़ाव मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बस की बात नहीं है कि हम पाकिस्तान का बहिष्कार करें और उनके खिलाफ मैच न खेलें।  अगर ऐसा होता, तो बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच की अनुमति नहीं देता। अगर हम बदलाव लाना चाहते थे तो हमें एशिया कप में हिस्सा ही नहीं लेना चाहिए था।


BCCI से कोई  उम्मीद नहीं


ऐशान्या ने ये भी कहा कि बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेटर देश के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। मैं उनसे पीड़ितों को सम्मान देने की उम्मीद नहीं करती।  ऐशान्या ने साफ कर दिया पाकिस्तान कुल मिलकर सुधरने वाला नहीं हैं, वो फ‍िर से आतंकी हमले कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता तो समझ रही कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं होना चाहिए, पर BCCI इसे नहीं समझ पा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कि उनको BCCI से इस बात की उम्मीद नहीं है कि वो मैच के दौरान पहलगाम हमले की पीड़‍ितों को श्रद्धांजलि देगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read