HomeUTTAR PRADESHभारतीय रेलवे ने जारी की चेतावनी, रेल की पटरी पर रील बनाने...

भारतीय रेलवे ने जारी की चेतावनी, रेल की पटरी पर रील बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई


Indian Railway: रेल की पटरियों पर सेल्फी लेना और रील बनाना आजकल का ट्रेंड बनता जा रहा है। इस वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी। इसे देखते हुए रेलवे ने अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है, जिसमें कैद की सजा और भारी जुर्माना शामिल है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) ने रेल की पटरियों या उसके आस पास, चलती ट्रेनों के पायदानों या ट्रेन के छतों पर सेल्फी लेने, वीडियो शूट करने या रील बनाने जैसी खतरनाक और अवैध प्रवृति के खिलाफ चेतावनी जारी की गई। साथ ही इसके लिए अभियान भी शुरू किया गया।


रेलवे के खिलाफ है पटरी पर रील बनाना


रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि रेल की पटरी पर रील बनाना या सेल्फी लेना जानलेवा होने के साथ रेलवे अधिनियम 1989 के तहत दंडनीय अपराध भी है। ईसीओआर ने यह चेतावनी 15 साल के बिश्वजीत साहू की मौत के दो दिन बाद चेतावनी जारी की है, जिसकी पुरी में पटरी के पास वीडियो रिकॉर्ड करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।


ईसीओआर ने जारी किया बयान


ईसीओआर ने गुरुवार, 23 अक्टूबर को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पटरी, स्टेशन परिसर और चलती ट्रेन खतरे के जोन में आते हैं न की मनोरंजन वीडियो के लिए। बयान के अनुसार इन जगहों पर अवैध रूप से प्रवेश करना या स्टंट करना जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है, जिसे अपराध भी माना जाता है।


ईसीओआर चला रहा अभियान


ईसीओआर के बयान में ये भी कहा गया कि लोगों को रेलवे परिसर में रील बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उपर लगे हुए हाई-वोल्टेज विद्युत तारों के साथ संपर्क घातक हो सकता है। वही,  रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ईसीओआर आगे की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए सार्वजनिक घोषणाओं, डिजिटल मीडिया संदेशों और गश्त के माध्यम से अपने जागरूकता अभियान को तेजी से चला रहा है। इस साल जुलाई में, रेलवे सुरक्षा बल ने ओडिशा के बौद्ध जिले में रेलवे की पटरी पर एक खतरनाक स्टंट करने और फिल्माने के लिए दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read