HomeUTTAR PRADESH‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया’ आम आदमी पार्टी पर...

‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया’ आम आदमी पार्टी पर सीएम रेखा गुप्ता ने कसा तंज


नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “1973 के बाद पहली बार किसी सरकार ने ये साहस किया हो कि खुलकर अभिभावकों के साथ खड़े हैं, कोई लुका-छिपी नहीं है। आम आदमी पार्टी सोच रही है कि ये क्या हुआ कि जो काम वे लोग नहीं कर पाए, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया।


मुख्यमंत्री ने रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार सरकार दिल्ली के अभिभावकों के साथ खड़ी है। बच्चों के भविष्य के लिए, उनके हित के लिए खुलकर खड़ी है। उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हमने जो एक्ट बनाया है, उसमें बच्चों के भविष्य के लिए पूरा लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा को लाभ मिलेगा। हर नियम इसी तरफ इशारा करता है कि शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो मान लीजिए कि आप सेवा क्षेत्र में हैं और समाज की सेवा कर रहे हैं। अगर आप यहां से पैसे कमाने का कोई जरिया खोजेंगे तो मुझे अफसोस है कि आपको दिल्ली में संसाधन नहीं मिल पाएंगे।


निजी स्कूल को रेखा गुप्ता का संदेश


रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर आप स्कूल खोलकर बैठे हैं तो आप बच्चो को अच्छी शिक्षा दीजिए और अपना घर चलाए। हमारे दिल्ली के बच्चे आगे बढ़े इसके लिए दिल्ली सरकार पूरी सुविधा देगी। दिल्ली सरकार इन बच्चों को सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी पूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। बेहतरीन सुविधाओं के साथ, हम दिल्ली के शिक्षा के बुनियादी ढाँचे का विकास करेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read