HomeUTTAR PRADESHबेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार चार...

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम


Begusarai Train Accident: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा हो गया।जहां एक ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा बरौनी-कटिहार रेलखंड पर साहेबपुर कमाल और उमेशनगर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। जहां एक परिवार काली मेला देखकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी मृतकों की रहुआ गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मदेव महतो, 40 वर्षीय रीता देवी, 17 वर्षीय रोशनी कुमारी और 10 वर्षीय आरोही कुमारी के रूप में हुई। यह सभी एक परिवार थे। धर्मदेव महतो शहर में मजदूरी करता था। वह छठ पूजा को लेकर अपने गांव आया था।


आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत  


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। जिसके बाद रहुआ गांव में शोक की लहर दौर पड़ी रही। परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हो गया। साहेबपुर कमाल थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि रघुनाथपुर गांव में काली मेला देखकर लौटते समय चार लोग आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे चारों की मौके पर मौत हो गई। आगे की जांच की जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read