HomeUTTAR PRADESHबुलंदशहर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई...

बुलंदशहर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


Bulandshahr Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर जैसा हादसा आज 19 अक्टूबर को यूपी में देखने को मिला। यहां पर बुलंदशहर में NH-34 पर दौड़ती बस में अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जिस समय बस में आग लगी, उस वक्त उसमें 70 से 80 यात्री सवार थे।


कहा जा रही थी बस?


ये घटना थाना खुर्जा देहात के सामने नेशनल हाईवे 34 पर हुआ और ये बस दादरी से हरदोई जा रही थी। यात्रियों का कहना था कि बस की हालत बहुत ही खराब थी। ओवर हीटिंग की वजह से गाड़ी को 1-2 जगह रोका भी गया, लेकिन बस की मरम्मत करने की बजाए उसे फिर चलाया गया और इंजन गर्म होने से बस में आ लग गई।


यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों ने चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई। ये बस बिना फिटनेस के नेशनल हाईवे 34 पर दौड़ रही थी। इस मामले में आरटीओ विभाग की लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही की वजह से कई लोगों की जान भी जा सकती थी। बस में मौजूद एक यात्री ने बताया कि वह शीशा तोड़कर बाहर निकला। बस में ऑयल नहीं था लेकिन ड्राइवर ने फिर भी गाड़ी खींची, जिससे गाड़ी हीट हो गई। बस को ठंडा करने के लिए रास्ते में रोका भी गया और फिर उसे चलाया गया। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read