spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबीजेपी शुरू कर रही स्वदेशी अभियान, जेपी नड्डा ने इन लोगों को...

बीजेपी शुरू कर रही स्वदेशी अभियान, जेपी नड्डा ने इन लोगों को दी जिम्मेदारी

fok-media-samman-samaroh


BJP Swadeshi Campaign: बीजेपी की ओर से 22 से 29 सितंबर तक के लिए देशभर में स्वदेशी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी के इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है, ताकि लोग स्वदेशी सामान ज्यादा से ज्यादा खरीदे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के सांसदों और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम को सौंपी है। नड्डा ने सांसदों और सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर अभियान की रूपरेखा शेयर की।


स्वदेशी उत्पाद पर दिया जाएगा जोर


बीजेपी अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि यह अभियान हर रोज बड़े लेवल पर चलाया जाए, इस दौरान सांसद और नेता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के तहत दुकानों और बाजारों में गर्व से कहो, हम स्वदेशी हैं लिखे स्टिकर और प्लेकार्ड लगाए जाएंगे। ये पहल न केवल स्वदेशी सामानों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी पूरा करेगी।


ABVP को दी बधाई


जेपी नड्डा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता के साथ चलाया जाए ताकि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों  तक पहुंच सके। इससे पहले शुक्रवार, 19 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष ने एक पोस्ट के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को डूसू चुनावों में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर एबीवीपी ने हमेशा युवाओं को राष्ट्रवाद और नि:स्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular