HomeUTTAR PRADESHबिहार दौरे से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- चुनावों में...

बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है


Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चुनावी अभियान की शुरू करेंगे। पहले समस्तीपुर में करीब 12:15 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर 2 बजे बेगूसराय में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट को साझा करते हुए बड़ा दावा किया है।


पीएम मोदी ने पोस्ट में पहले भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन किया। उन्होंने लिखा कि आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है।


प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है- पीएम मोदी


छठ पर्व को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read