HomeUTTAR PRADESH'फरसा वाले बाबा' की हत्या या एक्सीडेंट? मामले में पुलिस का बड़ा...

‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या या एक्सीडेंट? मामले में पुलिस का बड़ा बयान; एक्शन मोड में सीएम योगी


Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। उनकी मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि अब तक की जांच में हत्या या गोतस्करी जैसी बात सामने नहीं आई है।


एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि घटना 3 या 4 बजे के बीच की है। बाबा ने एक कंटेनर को संदिग्ध समझकर रोका था। उसी समय घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि बाबा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजस्थान नंबर ट्रक में तार लदे हुए थे। मामले में गोतस्करी जैसी किसी बात की पुष्टी नहीं की गई है।


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान


इस मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि अब तक की जांच में मामला पूरी तरह से हादसा प्रतीत होता है। फरसा वाले बाबा ने ट्रक को संदेह के आधार पर रोका था। पीछे से तेज रफ्तार राजस्थान नंबर ट्रक ने बाबा को टक्कर मार दी। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे कोई तथ्य सामने नहीं आया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, यह मामाल गोतस्करों द्वारा जानबूझकर कुचले जाने का नहीं है। दोनों ट्रक में मिले सामान और घायल ड्राइवरों की स्थिति भी काफी हद तक यही इशारा करती है।


घटना के बाद माहौल गर्म


बाबा की मौत के बाद स्थानीय क्षेत्र में काफी हंगामा हुआ और तनाव का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने मामले में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था। हालांकि, पुलिस का बयान आने के बाद ये साफ हो गया है कि बाबा की मौत ट्रक की टक्कर के कारण हुई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read