HomeUTTAR PRADESHपूरन सिंह आत्महत्या मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, रोहतक के एसपी...

पूरन सिंह आत्महत्या मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का हुआ तबादला


Haryana News: हरियाणा पुलिस में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब सुरेंद्र सिंह भोरिया को नियुक्त किया गया है। यह कदम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पूर्व रोहतक रेंज आईजी वाई. पुराण कुमार की आत्महत्या के मामले में बिजारणिया का नाम एफआईआर में आने के बाद उठाया गया। वाई. पुराण कुमार ने कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना और विभागीय भ्रष्टाचार के चलते आत्महत्या की थी। इस मामले में जातीय भेदभाव और सीनियर अधिकारियों की प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए हैं।


8 पन्नों का सुसाइड नोट और SIT जांच शुरू


मृतक अधिकारी के घर से पुलिस को आठ पन्नों का सुसाइड नोट और एक लिखित वसीयत मिली है, जिसमें उन्होंने 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों—जिनमें डीजीपी, एडीजीपी और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं—पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया गया है कि भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच शुरू करने के बाद उन्हें विभाग में अलग-थलग कर दिया गया था। इसी को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो इस संवेदनशील मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करेगा।


डीजीपी और एसपी पर IPS कीपत्नी का आरोप


मृतक अधिकारी की पत्नी और आईएएस अफसर अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने में हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमनीत ने आरोप लगाया कि एफआईआर में जानबूझकर आरोपियों के नाम कमजोर धारा लगाकर छिपाए गए हैं और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही SIT अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read