HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी नौसेना कर्मियों के साथ मनाएंगे दिवाली, जानें क्या हैं खास...

पीएम मोदी नौसेना कर्मियों के साथ मनाएंगे दिवाली, जानें क्या हैं खास बात


PM Modi in Diwali: पीएम नरेंद्र मोदी इस साल की दिवाली गोवा में नौसेना कर्मियों के साथ मनाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, PM मोदी 11 साल से कच्छ के रण, जैसलमेर से लेकर सियाचिन, कारगिल जैसे सैन्य मोर्चों पर जाकर रोशनी का त्योहार मनाते रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबके मन में यही सवाल था कि पीएम इस बार कहां जाएंगे। 2014 में पीएम बनने के बाद से वो लगातार सैनिकों के बीच ही दीपावली मनाते आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अब तक राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में थल सेना और वायुसेना के प्रतिष्ठानों पर जाकर हर साल इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया है।


पीएम ने पिछले साल कच्छ में मनाई थी दिवाली


इस साल पहली बार पीएम नौसेना के किसी प्रतिष्ठान पर जाकर दिवाली का त्योहार मनाएंगे। दिवाली इस बार 20 अक्टूबर को है। पीएम ने 2024 में कच्छ में जवानों के बीच दिवाली का त्योहार मनाया था। गुजरात के कच्छ में सर क्रीक के लक्की नाला इलाके में वो गए थे। उन्होंने सैनिकों को मिठाई खिलाने के साथ मुश्किल हालातों में उनके डटे रहने के लिए हौसला बढ़ाया था।


क्यों खास है पीएम की ये दिवाली?


पीएम मोदी लगातार जवानों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। साथ ही जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयरफोर्स के 10 से ज्यादा एयरबेस भी मिसाइलों से तबाह कर दिए थे। पीएम मोदी का नौसेना के बीच दिवाली त्योहार मनाना बेहद खास माना जाता है। भारत लगातार हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। नौसेना नए टोही विमानों, युद्धपोतों और पनडुब्बियों के माध्यम से अपनी ताकत मजबूत कर रही है। नौसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमानों का समझौता भी किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read