HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर हुआ शर्मिदा, रेप केस में गिरफ्तार हुआ...

पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर हुआ शर्मिदा, रेप केस में गिरफ्तार हुआ ये युवा खिलाड़ी


नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मिदगी का सामना करना पड़ा है, क्योंकि युवा बल्लेबाज हैदर अली को इंग्लैंड में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पाकिस्तान शाहीन्स की यूके यात्रा के दौरान हुई, जो 17 जुलाई से 6 अगस्त तक चली। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने 4 अगस्त को एक बलात्कार की शिकायत दर्ज की और 24 वर्षीय हैदर को 3 अगस्त को बेकेनहम ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया, जहां शाहीन्स MCSAC के खिलाफ खेल रहे थे।


पुलिस के अनुसार,  यह घटना 23 जुलाई को मैनचेस्टर में एक निजी स्थान पर हुई। हैदर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हैदर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और जांच पूरी होने तक उन्हें क्रिकेट गतिविधियों से दूर रखा है। इस पर PCB ने कहा कि वे यूके के कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करते हैं और जांच में सहयोग करेंगे, साथ ही हैदर को कानूनी सहायता भी प्रदान करेंगे। बोर्ड ने यह भी बताया कि वह अपनी जांच करेगा और यदि आवश्यक हुआ तो अपने आचार संहिता के तहत कार्रवाई करेगा।


2020 में किया था डेब्यू


आपको बता दें कि हैदर ने 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20Iमें डेब्यू कर किया था,उन्होंने 2 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति 2023 में एशियाई खेलों में थी। वह 2020 अंडर-19 विश्व कप में भी खेले थे और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 47 से अधिक का औसत शामिल है।


पहले भी निलंबित हो चके हैं हैदर


हालांकि, यह पहली बार नहीं है हैदर विवादों में फंसे हैं। इससे पहले 2021 में PSL के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए उन्हें निलंबित किया गया था। यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक और झटका है, जो पहले भी 2010 के स्पॉट-फिक्सिंग घोटाले जैसे विवादों का सामना कर चुका है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read