HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर बाजवा की मौत, सिर में चोट...

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर बाजवा की मौत, सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में थे भर्ती


Pakistan Ex-Army Chief Passed Away:पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का निधन हो गया है। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था लेकिन,लंबे इलाज के बाद उनका निधन हो गया। इस बात की पुष्टी उनके परिवार की तरफ से की गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 साल के पूर्व सेना प्रमुख को इस साल की शुरुआत में रावलपिंडी मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वो अपने वॉशरूम से फिसलकर गिर गए थे। जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी।


चोट लगने के बाद अस्पताल में थे भर्ती


फरवरी महीने में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कमर जावेद के रिश्तेदार नईम घुम्मन ने कहा था कि बाजवा नंगे पैर थे। बाथरूम में उनका पैर फिसला और उनके सिर में गंभीर चोटे आई। उस समय उन्होंने बताया था कि मेडिकल जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है और सभी जरूरी जांच कर ली गई है। घुम्मन ने कहा था कि कमर जावेद बाजवा अब 100 फीसदी खतरे से बाहर हैं। 


कमर जावेद बाजवा की हुई थी सर्जरी 


कमर जावेद बाजवा की गिरने की खबर मिलने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उनकी एक बड़ी सर्जरी की। इसके बाद उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट में कड़ी निगरानी में भर्ती किया गया था। उस वक्त हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कहा था कि सर्जरी सफल रही है लेकिन, रिकवरी कब तक होगी ये स्पष्ट नहीं था। बता दें कि बाजवा ने 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के तौर पर काम किया। 2019 में उनके कार्यकाल को 2022 तक बढ़ाया गया था। 2022 में रिटायर होने के बाद वह सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए थे।          

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read