HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान की परमाणु धमकी पर भारत का पलटवार, कहा

पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर भारत का पलटवार, कहा


Pakistan Army Chief Statement: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के हालिया अमेरिकी दौरे के दौरान भारत के खिलाफ दी गई परमाणु धमकी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने किसी मित्र राष्ट्र, यानी अमेरिका की धरती से भारत को इस तरह की धमकी दी है। भारत ने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए न केवल पाकिस्तान को, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी स्पष्ट संदेश दिया है कि वह किसी भी तरह के न्यूक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा।


असीम मुनीर की गीदड़भभकी


बता दें, आसिम मुनीर ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान भारत के खिलाफ उकसावे भरे बयान दिए। जानकारी के अनुसार, उन्होंने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी, जिसे भारत ने ‘पाकिस्तान की पुरानी आदत’ करार दिया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जबकि पाकिस्तान पर केवल 19% टैरिफ लागू किया गया है।


असीम मुनीर के बयानों से पता चलता है कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों से लैस एक गैर जिम्मेदार देश है। वहीं, यह बयान एक चलन को दर्शाता है, जब भी अमेरिका पाक सेना का समर्थन करता है वो हमेशा अपना असली रंग दिखाते हैं। जो इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां सेना ही नियंत्रण रखती है।


भारत का करारा जवाब


दूसरी तरफ, भारत ने इस बयान को न केवल पाकिस्तान की गैर-जिम्मेदाराना नीति का हिस्सा बताया, बल्कि यह भी रेखांकित किया कि इस तरह की धमकी एक मित्र राष्ट्र की धरती से आना खेदजनक है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा ‘पाकिस्तान के इस तरह के बयानों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गौर करना चाहिए। अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने को तैयार है। 


विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बयान भारत की ‘नो फर्स्ट यूज’ परमाणु नीति के अनुरूप है, लेकिन साथ ही यह भी संदेश देता है कि भारत अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read