spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपशु तस्करों ने NEET के छात्र को उतारा मौत के घाट, मुंह...

पशु तस्करों ने NEET के छात्र को उतारा मौत के घाट, मुंह में गोली मार की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर नीट की तैयारी कर रहे 19 साल की छात्र की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना सोमवार, 15 सितंबर देर रात पिपराइच थाना क्षेत्र की है। यहां तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव में आए थे। वे मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे, तभी गांव वालों ने शोर मचा दिया। इस दौरान नीट छात्र भी शोर मचाते हुए पीछे-पीछे दौड़ने लगा। इसके बाद तस्करों ने उसे पकड़कर डीसीएम में बैठा लिया। लगभग एक घंटे तक उसे घुमाते रहे और फिर उसके मुंह में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।


लोगों ने डीसीएम में लगाई आग  




तस्करों ने छात्र की हत्या कर शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर सरैया गांव में फेंक दिया मृतक की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। इस हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने एक डीसीएम को पकड़ लिया और आग लगा दी। वहीं, दूसरे डीसीएम में सवार तस्कर वहां से भाग निकले। इस दौरान एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीटकर अधमरा कर दिया। बीच-बचाव करने में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम भी घायल हो गए।  

गुस्साए लोगों ने किया पुलिस पर हमला

घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने मंगलवार, 16 सितंबर को सुबह गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी लोगों ने ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद चार थानों की फोर्स और PAC मौके पर पहुंची। अधिकारी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस अन्य तस्करों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular