HomeUTTAR PRADESHपंचकूला में सीएम नायब सैनी ने युवाओं को दिया संदेश, कहा- सदा...

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने युवाओं को दिया संदेश, कहा- सदा ही परिश्रमी, अनुशासित और राष्ट्रभक्त रहे हैं


Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत आयोजित युवा प्रतिनिधिमंडल यात्रा को झंडी देकर रवाना करने का मिला मौका मेरे लिए गौरव की बात है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज का दिन हमारे प्रदेश के युवाओं के संकल्पों की उड़ान का दिन है। यहां से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जा रहे सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का यह अवसर केवल गौरवपूर्ण ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के मंच पर युवा केवल एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि हरियाणा की आन, बान और शान के रूप में कदम रखेंगे। युवा प्रदेश की शक्ति और ताकत है। उनकी आंखों में विकसित भारत का सपना दिख रहा है। किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति से ही तय करती है। हरियाणा के युवा सदा ही परिश्रमी, अनुशासित और राष्ट्रभक्त रहे हैं।


प्रदेश सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है- सीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि जब युवा राष्ट्रीय मंच पर कदम रखें तो याद रखें कि स्वयं का नहीं बल्कि हरियाणा की कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने भी युवाओं को नीतियों के केंद्र में रखा है। प्रदेश में अब गरीब परिवारों के बच्चों को बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही है। प्रदेश सरकार ने युवाओं के सहयोग के लिए विदेश सहयोग विभाग का भी गठन किया। हरियाणा का हर युवा प्रदेश की प्रगति का बने इंजन यह हमारी सरकार का संकल्प है। प्रदेश सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read