spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपंचकूला की मोरनी हिल्स में भूस्खलन का कहर, रायपुर रानी से मोरनी...

पंचकूला की मोरनी हिल्स में भूस्खलन का कहर, रायपुर रानी से मोरनी जाने वाला मार्ग बंद

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग पहाड़ों में भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर आ गिरा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, लैंडस्लाइडिंग के कारण सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी आ चुकी है। हालात ऐसे हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई है, लेकिन ग्रामीणों ने स्वयं फावड़े-तसले लेकर रास्ता साफ करने की कोशिश शुरू कर दी है।


बढ़ रही है जमीन खिसकने की घटनाएं


इसके साथ ही मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाके में जमीन खिसकने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे इलाके के गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटने की आशंका बढ़ गई है।


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से की मांग


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जाए और रास्ते को सुचारु किया जाए, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular