HomeUTTAR PRADESHनेपाल के Gen Z आंदोलनकारी कर रहे बालेंद्र शाह को सपोर्ट, जानें...

नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी कर रहे बालेंद्र शाह को सपोर्ट, जानें क्या हैं इसकी पहचान  


Gen Z Movement: नेपाल इस समय Gen Z आंदोलन की वजह से उथल-पुथल मची हुई है। यहां पर लाखों छात्र और युवा सड़कों पर उतर चुके हैं। संसद भवन को घेर लिया गया है। पीएम केपी शर्मा ओली के देश छोड़ने की तैयारी में हैं। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में एक नाम सामने आया है, वो हैं बालेंद्र शाह, जिन्हें लोग बालेंद्र शाह भी कहते हैं। 


युवाओं और मीडिया के बीच लोकप्रिय हैं बालेंद्र


दरअसल, बालेंद्र शाह काठमांडू के मेयर हैं और नेपाल में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। यही वजह है कि वो किसी भी अन्य मेयर से अलग हैं और जहां ज्यादातर मेयर अपनी नगरपालिकाओं से आगे शायद ही कभी ध्यान दे पाते हैं। वहीं, बालेंद्र नेपाल के इस बड़े आंदोलन का केंद्र बने हुए हैं। नेपाल मीडिया के अनुसार, बालेंद्र के कद और प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 की अपनी टॉप 100 शख्सियतों की लिस्ट में शामिल किया था। द न्यू यॉर्क टाइम्स जैसे विश्व-प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने भी उन्हें कवर किया है। 


युवाओं को मिल रहा बालेंद्र का सपोर्ट


युवाओं के बीत बालेंद्र शाह के काफी फॉलोअर्स हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बहस छेड़ देते हैं और तेजी से ट्रेंड करने लगते हैं। उनका रहन-सहन और स्टाइल सबकुछ वहां के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल है। यही वजह है कि इस बड़े आंदोलन को बालेंद्र ने बड़ी आसानी से अपना समर्थन दिया है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read