HomeUTTAR PRADESHनाबालिग छात्र ने उठाया खौफनाक कदम... अपने ही साथी पर किया चाकू...

नाबालिग छात्र ने उठाया खौफनाक कदम… अपने ही साथी पर किया चाकू से वार, सामने आई हैरान करने वाली वजह


Gujarat News: गुजरात के मेहसाणा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां तेजस्वी सोसाइटी के गेट के पास एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इसके घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।


क्यों किया छात्र ने आपने ही साथी पर हमला?


बता दें कि आरोपी छात्र पीड़ित को बार-बार मोटा-मोटा कहकर चिढ़ा रहा था। जब पीड़ित ने उसे रोका तो गुस्से में आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को मेहसाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की हालत खतरे से बाहर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद पट्टी बांध दी गई है।


मामा के घर गया था पीड़ित छात्र


घटना के समय पीड़ित अपने मामा के घर पर था। पीड़ित के मामा ने बताया कि उन्हें अपनी मां से फोन पर जानकारी मिली कि भांजे पर चाकू से हमला हुआ है। जब वे अस्पताल पहुंचे और भांजे से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसे मोटा कहकर परेशान करता था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।


आरोपी छात्र फरार


फिलहाल इस मामले की शिकायत पर मेहसाणा पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (1) और गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र इसी सोसाइटी का रहने वाला है और इस समय फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तालाशी जारी है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read