HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में सुबह की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 21 राज्यों में...

दिल्ली-NCR में सुबह की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 21 राज्यों में तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट


IMD Weather Forecast: मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह अंधेरे बादल छाए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में गरज-चमक भी दर्ज की गई, जिससे सड़कें भीग गईं और ट्रैफिक प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस मौसम बदलाव को पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बताया है।


IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 19से 22मार्च तक देश के 21राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी (30-70किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, पूर्वी, मध्य और कुछ दक्षिणी राज्यों में यह असर सबसे ज्यादा दिखेगा। तापमान में 2-3डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों को फसलों के नुकसान का खतरा है।


कहां-कहां बरसेंगे बादल?


दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी और पूर्वी भाग), राजस्थान (पूर्वी और पश्चिमी), पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे सड़कें बंद होने का खतरा। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल (सब-हिमालयन और गंगेटिक भाग), सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read